जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के थाना चांपा के कुदरी बैराज में एक युवक ने नदी में कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है घटना 5. मई 2026दिन मंगलवार शाम 5 की बजे की घटना है एक ऑटो चालक ने कुदरी बैराज के कार्यालय पहुंच कर बताया कि एक युवक बैराज के ऊपर से एक लड़का अपना मोबाइल फोन को फेंककर नदी में छलांग लगा दी है।

सूचना मिलते ही बैराज में तैनात चौकीदार मौके पर पहुंचे और 30मिनट तक आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कुछ भी जानकारी नहीं मिला तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी है l सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस विभाग और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचे और हसदेव नदी में कुदरी बैराज के पास सघन तलाशी अभियान प्रारंभ कर दी लेकिन बैराज के ऊपरी में पानी का भराव अधिक होने के कारण रेस्क्यू कार्य काफी चुनौती पूर्ण रहा।

प्राप्त जानकारी अनुसार लापता रहे युवक शंकर नगर निवासी के रूप पहचान हुआ है जिसकी पहचान शिवम साहू के रूप में हुई है वहां पर उपस्थित रहे लोगों ने बताया कि उनके दोस्तों के अनुसार उन्होंने बताया था कि उनका 11कक्षा का रिजल्ट खराब आया है इस वजह से मैं परेशान हूं और मानसिक रूप से परेशानी के कारण ही नदी में छलांग लगा दी है पुलिस और गोताखोर ने आसपास के क्षेत्रों की काफी चुनौती पूर्ण जांच पड़ताल तलाशी अभियान लगातार जारी रखा हुआ है और काफी समय बाद उनका मृतक शरीर पुलिस और गोताखोर के हाथ लगी जिसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस कारण का पता लगाने के लिए सघन जांच पड़ताल कर रही है आखिर छलांग लगा कर आत्महत्या क्यों कि कारण का पता लगा रहे है।




