न्यूज जांजगीर-चांपा(सलवा जुडूम मीडिया) मान्या मंगलम भवन , चांपा में चल रहे संगीतमय पंच दिवसीय श्री पंचम महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन राम प्रकाट्य उत्सव , राम-सीता विवाह और राम रहस्य की कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया ।
*परम पूज्य स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महाराज*
चांपा नगर के वार्ड नंबर एक पर नवनिर्मित मान्या मंगलम भवन के गृह प्रवेश के अवसर पर आयोजित पंच दिवसीय कथा महोत्सव पर परमपूज्य स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महाराज,उतराधिकारी दक्षिण महाकाली श्री सिद्ध शक्तिपीठ , ॐ झरना आनंद शिला छत्तीसगढ़ एवं अध्यक्ष भागवत परमार्थ आध्यात्मिक सेवा संस्थान के मुखारविंद से निकली रसभरी कथा सुनकर पूरा पंडाल भाव-विभोर हो उठा ।

*साक्षात् राम-सीता की जोड़ी में डॉ दंपत्ति*
इस अवसर पर डॉक्टर गौरीशंकर सोनी भगवान श्रीरामचंद्र की वेशभूषा में और उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमति नमिता सोनी माता सीता की वेश-भूषा में साक्षात् राम-सीता की जोड़ी के रूप में विराजमान थी । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राम-सीता विवाह गाजे-बाजे और हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ । इस बीच जब स्वामी कृष्णा महराज जी ने चौपाई सुनाई – सोहति सीता राम कै जोरी । छबि सिंगारु मनहुं एक ठोरी ।। तो उन्होंने भावार्थ बताया कि सीता और राम की जोड़ी ऐसी सुशोभित हो रही हैं मानो सौन्दर्य और श्रृंगार रस एक साथ आ मिले हों ।

*जय श्रीराम ,जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान स्थल*
पांच-दिवसीय कथा के दौरान जय श्रीराम ,जय सीता राम , जय वीर हनुमान के गगनभेदी जय उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा । हजारों श्रद्धालुओं की आस्था , भक्ति और समर्पण ने इस राम रहस्य की कथा को और भी दिव्य बना दिया ।

*पंजीकृत प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष डॉ सलूजा सहित सदस्यों का हुआ सम्मान*
प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष डॉक्टर कुलवंत सिंह सलूजा , कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी , प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी और चांपा नगर की प्रथम महिला पत्रकार सुश्री खुशबू पटेल तथा अंजलि मधुकर ने राम-सीता की आरती उतारकर तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वामी कौशलेंद्र महराज जी का स्वागत किया ।
प्रेस क्लब की ओर से श्री फल , माल्यार्पण कर सम्मान किया गया । आयोजक परिवार और स्वामी जी ने डॉ सलूजा सहित पत्रकार मित्रों का राधे-राधे दुपट्टा , फल-फूल और राधा-कृष्ण की मूर्ति यादगार के तौर पर भेंट की ।

*भजनों पर श्रद्धालु भक्तों ने झूमकर आनंद*
मुख्य यजमान अजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति ममता सोनी के आमंत्रण पर स्वजन सहित भक्त काफी देर तक भजनों पर झूमे और थिरकते नजर आए । इस अवसर पर प्रेस क्लब चांपा ने कृष्ण गोपाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति देवकुमारी सोनी के वैवाहिक जीवन के 51 वीं वर्षगांठ पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी और दीर्घायु की कामना की गई ।

*कथा श्रवण के लिए पधारे*
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल सोनी,राधेश्याम सोनी, अयोध्या , काशी प्रसाद , विजय कुमार , नारायण प्रसाद सोनार, सूर्या, इंजी अमित कुमार सोनी, मनोज कुमार मित्तल, सुनील बनकर, सुरेश पाण्डेय , अनीष सिंह , चूड़ामणि राठौर, श्रीमति शशिप्रभा सोनी ,श्रीमति संगीता पाण्डेय , गोदावरी देवी, उर्मिला, ममता,प्रेमलता, गायत्री, गीता,मंजू,मधु श्रीमति पुष्पा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचे ।



