चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नगर के समीप घाटोली चौक के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कमरीद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए।

हालांकि बाद में नाराज ग्रामीण थाना चांपा पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सूचना दिए बिना ही घटनास्थल से शव हटा दिए। इसी बात को लेकर थाना परिसर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच चर्चा और बातचीत का दौर जारी रहा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान कमरीद निवासी के रूप में हुई है, मृतक की पहचान कमरीद निवासी, परमेश्वर सूर्यवंशी,उम्र 24 वर्ष, संजय हंसराज उम्र 22 वर्ष, घायल चंद्रकांत सूर्यवंशी ,उम्र 24 वर्ष

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से कमरीद के दो युवकों की मौत, हादसे की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल, चांपा भेजा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इधर, हादसे से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद काफी देर बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा ट्रक चालक के संबंध में भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। हादसे से कमरीद गांव में शोक का माहौल है।




