जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी इस आदेश में 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार नवागढ़ श्रीमती आराधना प्रधान को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा पदस्थ किया गया है। वहीं राजकुमार मरावी को जांजगीर से चांपा तहसीलदार बनाया गया है। शशिभूषण सोनी को बम्हनीडीह से जांजगीर तहसीलदार, जबकि नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल को प्रभारी तहसीलदार बम्हनीडीह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पुलकित साहू को सारागांव तहसीलदार, श्वेता यादव को जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में संलग्न किया गया है। नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा को बलौदा, भागीरथी कश्यप को सारागांव, अभिषेक यादव को पामगढ़, तथा त्रिलोकचंद चतुर्वेदी और रशिम जायसवाल को अकलतरा में नई जिम्मेदारी दी गई है।जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व व्यवस्था में कसावट और कार्यों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालेंगे




