जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) ग्राम पुटपुरा की होनहार छात्रा भाव्या राठौर, पिता श्री थानेश्वर सिंह राठौर, ने वर्ष 2026 में CBSE कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, ग्राम पुटपुरा और राठौर समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।

भाव्या राठौर की इस सफलता को समाज के लोगों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि भाव्या ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार तथा समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर भाव्या के बड़े भैया डॉ. विवेक राठौर, व्याख्याता संस्कृत, ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ, विद्यावारिधि संस्कृत वाङ्मय एवं पीएचडी, ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भाव्या पर महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे और समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद उन्हें निरंतर मिलता रहे।

उन्होंने भाव्या की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समाज की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगी।राठौर समाज की ओर से भाव्या राठौर को उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय राठौर।




