जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में महिला से गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है। CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी। महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई, महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया, तो फिर पीड़ित महिला, जांजगीर पहुंच कर SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली। इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
मुनुन्द, जांजगीर(सलवा जुडूम मीडिया) दिनांक 21/9/2025 निःशुल्क आध्यात्मिक शिक्षा के लिए प्रख्यात ब्रह्मा कुमारीज नव निर्मित केंद्र होली हंस सरोवर मुनुन्द में जांजगीर क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारीज चन्द्रिका बहन के सानिध्य में आज स्नेह मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ l उन्होंने उपस्थित ब्रह्मा वत्सो को सम्बोधित करते हुए कहा कि परमात्मा ने हर आत्मा को इस धरा पर जन्म लेते ही खुश रहने और खुशी बाटने का जन्म सिद्ध अधिकार दिया है लेकिन मोह वश मैं और मेरा के चक्कर में पड़कर आध्यात्मिक अविनाशी खुशी को भूल जाता है तथा खुशी के बदले दुख का अनुभव करता है l यदि…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति शिवनगर चांपा द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजन में आप सभी नगर के सम्माननीय नागरिकगण पूरे परिवार सहित सादर आमंत्रित है। ॐ कारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति अपने थीम पंडाल के लिये प्रसिद्ध है शिवनगर दुर्गा पूजा, इस बार भी इस भव्य आयोजन में माँ का दरबार महाकुम्भ थीम के तर्ज पर सजेगा, विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय वातावरण में पूजा पाठ एवं आरती किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बाहर से आमंत्रित कलाकारों के द्वारा जशगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे भक्तों और श्रद्धालुओं को…
जांजगीर चांपा ( सलवा जुडूम मीडिया) ग्राम करही, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा — यह वही धरा है, जहां पीढ़ियों से भाईचारे, अपनत्व और परंपराओं की खुशबू फैली रही है। किंतु हाल ही की घटनाओं ने इस ग्राम की आत्मा को झकझोर दिया। 6 सितंबर 2025 को ग्राम के उपसरपंच स्व महेंद्र बघेल का लापता होना और तत्पश्चात उनकी नृशंस हत्या, समूचे गांव के लिए एक गहरी पीड़ा बनकर सामने आई। पुलिस ने अपनी सजगता और परिश्रम से इस जघन्य अपराध के दोषियों—नौ व्यक्तियों सहित एक नाबालिग—को शीघ्र ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया। किन्तु दुर्भाग्य यह रहा कि 15…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) घटना दिनांक 15.09.25 को मृतक सूरज यादव एवं मनोज कश्यप निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा दोनो एक साथ शराब लेने के लिए गांव के शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टंडन निवासी ग्राम करही के पास प्रातः करीबन 07.00 बजे जाकर शराब खरीदकर एक दुकान से चखना खरीदा एवं वही बैठकर दोनो शराब सेवन कियें, शराब सेवन करने के तुरंत बाद दोनो का तबियत अचानक खराब होने से उनहे तत्काल इलाज हेतु राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ ले जहां दोनो की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से थाना सारंगढ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही…
बिलासपुर(सलवा जुडूम मीडिया) आज के समय में जहां जीवन की भागदौड़ और भौतिकता की चकाचौंध में इंसान अक्सर अपने ही कामों में उलझा रहता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाज के सबसे कमजोर और बेसहारा वर्ग के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं। इन्हीं में से एक है अमोल जन सेवा संस्थान, जिसने अपने सात वर्षों की सेवायात्रा में हजारों गरीब परिवारों और भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर इंसानियत की सच्ची परिभाषा लिखी है। सात वर्षों की अनवरत सेवा अमोल जन सेवा संस्थान की नींव सात वर्ष पहले रखी गई थी। शुरुआत भले ही…
रायपुर (सलवा जुडूम मीडिया) सुशासन और डबल इंजन की सरकार में परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से बड़ी खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग छ ग शासन द्वारा कोरबा जिला में ROVING EYE SYSTEM PVT.LTD. को आटोमोटेड़ फिटनेस सेंटर संचालित करने का निविदा (टेंडर) जारी किया गया है जिस पर शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने सवाल खड़े करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री,परिवहन सचिव, कलेक्टर कोरबा और जिला परिवहन अधिकारी कोरबा को पत्र लिखकर कोरबा जिला के नकटीखार में संचालित आटोमेटेड फिटनेस सेंटर को जारी किये गये नियम विरुद्ध टेंडर को…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) गणेश विसर्जन की रात दिनांक 06.09.2025 की करीबन 09.15 बजे की घटना, घटना स्थल नैला गली कुबेर पारा, तत्काल सूचना पर घटना स्थल की जायजा लेने स्वयं पहुंचे थे जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, आरोपियों को पकड़ने के लिए तत्काल घटना दिनांक की रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक ने 4 अलग अलग टीमें गठित किया था, गठित टीमों के नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित आरोपियों का आने जाने रास्ते…
विद्यार्थियों को अपने छात्र जीवन में संस्कार और अनुशासन के साथ-साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, जिससे वे देश के आदर्श नागरिक बन सकें – अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा जांजगीर-चांपा। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़प्रांतीय एवं क्षेत्रीय व्हांलीबाल / खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता -2025 उद्घाटित चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी, चांपा में तिलभांडेश्वर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा की मेजबानी में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय व्हाॅलीवाॅल / खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 10 सितम्बर, 2025 को सायंकाल 7 बजे हुआ । इस प्रतियोगिता में व्हांलीवाल और खो-खो जैसे प्रतियोगिता शामिल हैं ।आयोजित समारोह…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) हिंदू धर्म में प्रतिमा का अर्थ केवल मूर्ति नहीं, बल्कि उस निराकार ब्रह्म को पाने का सहज मार्ग है, जो आस्था और भाव से जुड़ा होता है। जब लोग पूजा करते हैं, तो उनके मन में भगवान का दिव्य स्वरूप होता है। यदि प्रतिमा कार्टून या मजाकिया अंदाज में बने, तो लोगों की श्रद्धा आहत हो सकती है। कभी आचार्य चाणक्य ने कहा था कि- मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु अच्छा” सत्य ही कहा था, हिन्दूओं के अलावा भारत का कोई भी धर्मावलंबी सेक्युलर बनने की मूर्खता नहीं करता, न ही अपने धार्मिक मान्यताओं से…
