शिवरीनारायण (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित माघी मेले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाश झूले का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। जिससे झूले की सिटिंग प्लेट उखड़ गई। इस घटना में झूले के पास खड़े और उसमें सवार 6 लोग चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में मलदा निवासी चंद्रकांता कश्यप 15 और भूमिका कश्यप 21 शामिल हैं। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि,…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा द्वारा श्रीमति संतोषी सिह के नेतृत्व केंद्रीय बजट संवाद-2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी ,श्रीमति कमलेश जांगड़े सासंद जांजगीर लोकसभा तथा अंबेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा जिला जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में बजट पर एक-दिवसीय व्यापक चर्चा की गई । यह संवाद कार्यक्रम ग्राम हीरागढ़ टूरी, पामगढ़ के चौपाल स्थान पर आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिले की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। गांव के मुख्य स्थान चौपाल में मुख्य वक्ता इंजीनियर श्रीमति सत्यलता मिरी ने केंद्रीय बजट…
सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेज से हुआ शिक्षकों का फर्जी अंक सूची पर्दाफाश…. सक्ती (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग से एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने विभागीय पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विकासखंड डभरा, जिला सक्ति के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सुखापाली एवं शासकीय हाई स्कूल सिंघीतराई में पदस्थ दो शिक्षकों-रामसुन्दर बियार और रामचन्द्र बियार -पर फर्जी विश्वविद्यालय अंकसूची के आधार पर नौकरी हासिल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों एवं सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, इन दोनों शिक्षकों द्वारा नियुक्ति के…
पामगढ़ (सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, पामगढ़ तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही के बाद पूरे तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी माहौल और तहसील कार्यालय में हड़कंप का मच गया हैबताया जा रहा है कि, दोनों अधिकारियों पर चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। किसी शासकीय कार्य और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने…
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव, हर्ष और ऐतिहासिक उपलब्धि का है। ग्राम के होनहार सपूत डॉ. विवेक राठौर ने संस्कृत विषय में पीएचडी (विद्या-वारिधि) की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे देश में राठौर समाज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष और ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि उपलब्ध जानकारी एवं सामाजिक अभिलेखों के अनुसार पूरे भारत में राठौर समाज से संस्कृत विषय में पीएचडी करने वाले डॉ. विवेक राठौर पहले व्यक्ति हैं। यह सफलता उन्हें राठौर समाज के…
अकलतरा (सलवा जुडूम मीडिया) जिनवाणी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यासागर एकेडमिक पब्लिक स्कूल, अकलतरा में 31 जनवरी को वार्षिक समारोह ‘विद्योत्सव 2.0’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुमीत बघेल (एसडीएम, अकलतरा) रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी (नगरपालिका अध्यक्ष), श्रीमती मंजू सिंह, व अन्य अतिथि में श्री सुशील जैन, श्रीमती माधवी पालीवाल एवं श्रीमती कल्पना जैन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में अपने प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि विकास और निवेश पर जोर दिया गया है, लेकिन यह मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। बजट में कई कमियां हैं जो आर्थिक विषमता को बढ़ावा देती हैं, समाज में धन के असमान वितरण को और गहरा करती हैं, तथा आवास बाजार को और असंतुलित बनाती हैं। मध्यम वर्ग कोई नई राहत नहींबजट में आयकर स्लैब या दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर सायबर थाना की तकनीकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के निर्देश दिए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण थाना पामगढ के मामले मे दोनो थाना की पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) श्रीमद्भागवत एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन हैं , जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और जीवन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी हैं । ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रवक्ता शशिप्रभा देवी ने कहा कि असली हीरे की पहचान उसकी चमक से होती हैं । असली हीरा शीतल होता हैं वह कभी-भी गर्म नहीं होता। वैसे भी मनुष्य को अपने क्रोध को शांत करने का प्रयास करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि भगवान को एक हीरे के समान सच्चे डायमंड व्यक्ति चाहिए । इसलिए अपने आपको भगवान को सौप दो , वे ही हमें गढ़ेंगे । *तीसरे…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा…

