जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हसदेव नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवकों के बह जाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं साथ आए लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार युवक और चार युवतियां पहुंचे थे पिकनिक मनाने प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार से चार युवक और चार युवतियां देवरी-चिचोली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी हसदेव नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में तीन…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
बच्चों की शिक्षा, पोषण और पारिवारिक लालन-पालन के लिए जीवनभर आर्थिक सहायता का उल्लेख, अंतिम संस्कार के करीब ₹2.50 लाख खर्च की सहायता का भी जिक्र चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) मृतक शिव सहीस के परिवार के बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं पारिवारिक लालन-पालन के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने के संबंध में लिखित इकरार किए जाने का मामला सामने आया है। यह इकरार 10 सितंबर 2026 को 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर तैयार किया गया है, जिसमें संबंधित पक्षों और गवाहों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। स्टाम्प पेपर पर दर्ज इकरारनामे के अनुसार, थाना प्रभारी…
सक्ती (सलवा जुडूम मीडिया) जिले के जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आज 11 सितंबर 2026 को विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के कुल 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 4,245.65 लाख रुपए की लागत वाले 15 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 7,925.02 लाख रुपए की लागत वाले…
चांपा में शिव साहिस उर्फ गुल्लू की इलाज के दौरान मौत से आक्रोश, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप; आबकारी एक्ट के मामले में आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा थाना क्षेत्र में महुआ शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार मेहंदीपारा निवासी शिव साहिस उर्फ गुल्लू की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, बर्खास्तगी और परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। घटना के बाद…
युवक अमित भंडारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, शव को 24 घंटे से अधिक समय तक छिपाकर रखा था; फावड़ा/रापा और सीढ़ी बरामद जांजगीर चांपा मुलमुला(सलवा जुडूम मीडिया) थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा में जून माह में हुई युवक अमित भंडारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने करीब दो माह की सघन जांच के बाद सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य वजह सामने आई है। मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों बजरंग सिंह निवासी कोसा, संतोषी सिंह निवासी हाथनेवरा चांपा (मायका कोसा) और पप्पू सिंह निवासी कोसा को गिरफ्तार किया…
मुनुन्द/जांजगीर, (सलवा जुडूम मीडिया) 4 सितम्बर 2026 भारत के महानतम और आस्था के पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर होली हंस सरोवर, मुनुन्द में राधा-कृष्ण की जीती-जागती भव्य चैतन्य झांकी सजाई गई। संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित इस दिव्य झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थानीय सेवाकेंद्र जांजगीर (पेण्ड्री) द्वारा आम लोगों के दर्शनार्थ जन्माष्टमी और नवरात्रि पर्व पर इस तरह की चैतन्य झांकी का विशेष आयोजन किया जाता है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ इस पावन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ…
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में ACB का ट्रैप, 13 अधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और एक लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने स्कूल में पदस्थ बाबू से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजुलता सोनी, प्राचार्य और विकास मसीह,…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा नदी किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 30,760 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरी फट्टी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस को 3 सितंबर 2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खिरसाली पारा नदी किनारे कुछ लोग इकट्ठा होकर ताश की पत्तियों पर पैसों का दांव लगाकर…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा शहर के रेलवे स्टेशन परिसर , चांपा में स्थित ऐतिहासिक पलटन बाबा हनुमान मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र हैं । इस प्राचीन मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई हैं । यहां विराजे संकटमोचक हनुमान जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहता हैं। ऐसी मान्यता हैं कि यह मंदिर अंग्रेजों के जमाने का हैं , जब यहां पलटन छावनी हुआ करती थी । तभी से यहां हनुमान जी की सिंदूरी प्रतिमा स्थापित हैं ,जो भक्तों के सभी संकट हर…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में साइबर थाना एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप और टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर कुछ लोग नशीली सिरप और टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की…
