चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला चांपा में बुधवार, 02 सितंबर 2026 को पारंपरिक हलषष्ठी (हरछठ/खमर छठ) व्रत एवं पूजा का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास क्षेत्र की बड़ी संख्या में व्रती माताएं गौशाला परिसर में पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण किया। व्रती माताओं ने वरुण देव एवं माता हलषष्ठी का आवाहन कर तालाब पूजन किया। इसके बाद कथा वाचक पंडित अभिषेक पाण्डेय ने हलषष्ठी व्रत की धार्मिक एवं पारंपरिक मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंडित अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया)आज सुबह चांपा एनिकट के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एनिकट के आसपास रहने वाले लोगों ने जब बच्चे के शव को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को यहां किसने छोड़ा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ-साथ घटना से जुड़े संभावित…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) थाना चांपा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी संजू केंवट को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। भाई पर हमले की प्रार्थी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अगस्त 2026 को प्रार्थी सूरज कुमार यादव (निवासी चांपा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर के वार्ड नंबर 1 में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भैंसा बाजार के पास सुड्डू चौक पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात ज्ञान गंगा स्कूल के बिल्कुल नजदीक हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान दीपक यादव के रूप में हुई है। आरोपी ने दीपक पर चाकू से इतने ताबड़तोड़ और बेरहमी से वार किए कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि चोट इतनी गहरी थी कि दीपक…
परमात्मा का रक्षासूत्र ही जीवन में देता है सच्ची सुख-शांति और सुरक्षा: ब्रह्माकुमारी, जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रक्षित आरक्षी केंद्र जांजगीर में एक विशेष एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भड़ेसर, होली हंस सरोवर मुनुन्द एवं जांजगीर पेण्ड्री सेवाकेंद्र की संचालिकाओं—ब्रह्मा कुमारी चन्द्रिका बहन, ब्रह्मा कुमारी सरस्वती बहन और ब्रह्मा कुमारी खुशबू बहन ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भाइयों को पवित्र रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) विश्व की सबसे बड़ी सांस्कृतिक संस्था द आर्ट ऑफ लिविंग हैं । 182 देशों में इसके 10,000 से अधिक सक्रिय सेंटर हैं । गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी ने इस संस्था की स्थापना वर्ष 1981 में की थी । संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करना हैं ।चांपा में भी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा समय-समय पर योग, ध्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सबसे लोकप्रिय तकनीक सुदर्शन क्रिया कराया जाता हैं । श्रावण मास में अनेक स्थानों पर रुद्राभिषेक और शिर्वाचन जारी हैं । सत्संग और हैप्पीनेस कार्यक्रम भी…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा में बालिका शिक्षा विभाग एवं कन्या भारती के तत्वावधान में ‘सखी री सावन मन भायो’ कार्यक्रम का हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, भारतीय लोकपरंपरा, पारिवारिक संस्कार और मातृशक्ति की सहभागिता से विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान की सदस्य एवं अधिवक्ता श्रीमती मंजुषा पाटले रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ साहू संघ श्रीमती हेमलता साहू ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की वरिष्ठ दीदी श्रीमती मिनी देवांगन ने…
जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गलत नीतियों के कारण दैनिक जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम नागरिकों के रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है, जबकि कुछ उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को बेतहाशा मुनाफाखोरी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि एक तरफ जहां आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसानों को…
रायपुर (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला जनप्रतिनिधियों को वास्तविक अधिकार और स्वतंत्र नेतृत्व देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में लंबे समय से प्रचलित ‘पार्षद पति’ संस्कृति पर सख्ती दिखाते हुए नया नियम लागू कर दिया है। अब किसी भी महिला पार्षद, महापौर या अन्य महिला जनप्रतिनिधि के पति, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन अथवा अन्य करीबी रिश्तेदार उनके प्रतिनिधि या समन्वयक के रूप में कार्य नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वर्ष 2022 के नियमों में संशोधन करते हुए नया प्रावधान जोड़ा…
जांजगीर चांपा)सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। बंटी राठौर नामक युवक आज सुबह अपने गांव सरखों से निकले हैं और अब तक वापस नहीं लौटे हैं। बताया जा रहा है कि बंटी राठौर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे बोल भी नहीं सकते हैं। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों की अपील है कि जांजगीर या आसपास के किसी भी इलाके में यदि बंटी राठौर दिखाई दें, तो कृपया उन्हें अकेला न छोड़ें और तत्काल परिवार को सूचना दें। ध्यान से देखिए—बंटी…
