चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा अनुविभाग को नए एसडीओपी के रूप में सीपीएस अधिकारी लोकेश बंसल मिल गए हैं। उन्होंने गुरुवार को चांपा एसडीओपी कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से किया परिचय: पदभार ग्रहण करने के उपरांत एसडीओपी लोकेश बंसल ने जांजगीर चांपा के पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चांपा क्षेत्र…
Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER
जांजगीर (सलवा जुडूम मीडिया) विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बौद्धिक विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में करियर गाइडेंस सेमिनार एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्राचार्या परमेश्वरी सोनी मैडम का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही रेखा तिवारी मैडम, पारिया मैडम तथा विद्यालय के समस्त हायर एजुकेशन स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर थाना के समीप मुख्य मार्ग किनारे स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने जन-निस्तारी लच्छीबंध तालाब पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि प्रशासन द्वारा जारी किए गए स्थगन आदेशों के बावजूद तालाब क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है और अब नई दुकानों के निर्माण के साथ टाइल्स व मार्बल लगाकर व्यावसायिक संचालन की तैयारी भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार लच्छीबंध तालाब का निर्माण तत्कालीन राज परिवार ने जन-निस्तारी एवं जनहित के उद्देश्य से कराया था। बताया जाता है कि सीलिंग के…
जांजगीर/बिलासपुर (सलवा जुडूम मीडिया) बालवाटिका पब्लिक स्कूल के डी.डी. प्लाजा, जांजगीर एवं वासुदेव कॉम्प्लेक्स, सरकंडा, बिलासपुर परिसर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य…
चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर के डोंगाघाट स्थित संत निवास में वर्ष 1952 से संचालित ऐतिहासिक ‘श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति’ के भवन को तोड़े जाने और सामग्री गायब करने के मामले में नगर में भारी जन आक्रोश है। समिति के अध्यक्ष गिरधारी यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस प्राचीन धरोहर को बचाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आगामी 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को सौंपा जाएगा। क्या…
बिलासपुर (सलवा जुडूम मीडिया) एजुकेशन हब (मंगला शाखा) द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धुरीपारा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाती हैं और आत्मविश्वास मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों—निखिल सर, मनीष सर, नेहा मैम, सानू मैडम, काजल मैडम और अंजली मैडम ने बच्चों…
सक्ती (सलवा जुडूम मीडिया) सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। करीब एक माह से लापता पत्रकार दिनेश साहू के 14 वर्षीय पुत्र प्रांशु साहू को पुलिस ने उड़ीसा के बालेश्वर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में सलवा जुडूम मीडिया द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित किए जाने पर परिजनों ने विशेष आभार व्यक्त किया है। सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र प्रांशु साहू, जो 29 जून 2026 की सुबह बाराद्वार रेलवे स्टेशन के पास से लापता हो गया था, अब सकुशल…
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) राष्ट्र सेविका समिति की आद्य प्रमुख संचालिका वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर (मौसीजी) की जयंती को समिति द्वारा ‘संकल्प दिवस’ के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सेविकाओं ने मौसीजी के प्रेरक व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। साथ ही राष्ट्र सेवा और समाज जागरण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। दृढ़ संकल्प से समाज को दी नई दिशा कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सेविका बहन मंजूषा ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा में महिलाओं की भूमिका हमेशा…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा में भारी प्रशासनिक अनियमितता कूटरचना और शासकीय राशि के गबन का अत्यंत गंभीर मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त शिकायत एवं जिला प्रशासन को सौंपे गए दस्तावेजों के अनुसार, ग्राम पंचायत तिलकेजा की सरपंच श्रीमती तेरस बाई कंवर व उनके पति देवमूरत कंवर तथा पंचायत सचिव नवीता दुबे की मुख्य एवं प्रत्यक्ष संलिप्तता से शासकीय धन का अवैध आहरण एवं बंदरबांट किया गया है l ग्राम पंचायत तिलकेजा के प्रकरण का बिंदुवार प्रशासनिक ब्योरा एवं…
कोरबा (सलवा जुडूम मीडिया) सरकारी रिकॉर्ड्स कानून की नज़र में संपत्ति होते हैं जी हाँ जिनका गायब होना साधारण लापरवाही नहीं बल्कि सीधा आपराधिक कृत्य है। इसके बावजूद ज़िला परिवहन कार्यालय RTO कोरबा में नियमों को दरकिनार कर गंभीर अनियमितताओं को दबाने का खेल जारी है। फ़र्ज़ीवाड़े पर गुमशुदगी का पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है l मृत व्यक्ति के नाम पर वाहन CG12AZ-2969 ट्रांसफर के संवेदनशील मामले में शाखा प्रभारी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। जब RTI कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने इस जांच की मूल नस्ती माँगी तो जनसूचना अधिकारी ने पत्र क्रमांक…
