Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER

जांजगीर-चांपा, 7 अगस्त (सलवा जुडूम मीडिया) राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चांपा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत हाथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, फैशन शो, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं संस्थान के प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी शिल्पकारों, बुनकरों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस देश के बुनकरों और हस्तशिल्प परंपरा को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि…

Read More

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं ASP डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा श्री लौकेश बंसल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। शिवनगर, चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल ने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी…

Read More

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक की बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने तथा बिजली दरों में की गई वृद्धि वापस लेने के समर्थन में आम जनता से आवेदन और विरोध-पत्र भरवाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार दो माह तक चलाया जाएगा। इसके बाद जिलेभर से…

Read More

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा अनुविभाग को नए एसडीओपी के रूप में सीपीएस अधिकारी लोकेश बंसल मिल गए हैं। उन्होंने गुरुवार को चांपा एसडीओपी कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से किया परिचय: पदभार ग्रहण करने के उपरांत एसडीओपी लोकेश बंसल ने जांजगीर चांपा के पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चांपा क्षेत्र…

Read More

जांजगीर (सलवा जुडूम मीडिया) विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बौद्धिक विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में करियर गाइडेंस सेमिनार एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्राचार्या परमेश्वरी सोनी मैडम का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही रेखा तिवारी मैडम, पारिया मैडम तथा विद्यालय के समस्त हायर एजुकेशन स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में…

Read More

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर थाना के समीप मुख्य मार्ग किनारे स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने जन-निस्तारी लच्छीबंध तालाब पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि प्रशासन द्वारा जारी किए गए स्थगन आदेशों के बावजूद तालाब क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है और अब नई दुकानों के निर्माण के साथ टाइल्स व मार्बल लगाकर व्यावसायिक संचालन की तैयारी भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार लच्छीबंध तालाब का निर्माण तत्कालीन राज परिवार ने जन-निस्तारी एवं जनहित के उद्देश्य से कराया था। बताया जाता है कि सीलिंग के…

Read More

जांजगीर/बिलासपुर (सलवा जुडूम मीडिया) बालवाटिका पब्लिक स्कूल के डी.डी. प्लाजा, जांजगीर एवं वासुदेव कॉम्प्लेक्स, सरकंडा, बिलासपुर परिसर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य…

Read More

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) चांपा नगर के डोंगाघाट स्थित संत निवास में वर्ष 1952 से संचालित ऐतिहासिक ‘श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति’ के भवन को तोड़े जाने और सामग्री गायब करने के मामले में नगर में भारी जन आक्रोश है। समिति के अध्यक्ष गिरधारी यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस प्राचीन धरोहर को बचाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आगामी 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को सौंपा जाएगा। क्या…

Read More

बिलासपुर (सलवा जुडूम मीडिया) एजुकेशन हब (मंगला शाखा) द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धुरीपारा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाती हैं और आत्मविश्वास मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों—निखिल सर, मनीष सर, नेहा मैम, सानू मैडम, काजल मैडम और अंजली मैडम ने बच्चों…

Read More

सक्ती (सलवा जुडूम मीडिया) सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। करीब एक माह से लापता पत्रकार दिनेश साहू के 14 वर्षीय पुत्र प्रांशु साहू को पुलिस ने उड़ीसा के बालेश्वर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में सलवा जुडूम मीडिया द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित किए जाने पर परिजनों ने विशेष आभार व्यक्त किया है। सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र प्रांशु साहू, जो 29 जून 2026 की सुबह बाराद्वार रेलवे स्टेशन के पास से लापता हो गया था, अब सकुशल…

Read More