चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर दंपत्ति बृजमोहन जागृति , शिशु रोग विशेषज्ञ ,ठाकुर छेदीलाल शासकीय जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा तथा डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा की पूज्यनीय मातुश्री स्वर्गीय श्रीमति नरबदिया जागृति जी का स्वर्गवास दिनांक 05 मई 2026 सोमवार को हो गया था ।


उनके निधन उपरांत आयोजित शोक सभा में जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े, वरिष्ठ नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, उर्जावान नेता रवि पाण्डेय , नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव,डॉ श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी,जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ,डॉ रविन्द्र द्विवेदी, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष रह चुके सलीम मेमन, अनंत थवाईत,लक्ष्मीचंद देवांगन,कमल देवांगन, संतोष थवाईत अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल, योगेश अग्रवाल,सत्या, संतोष सोनी,श्रीमति संतोषी सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला, भाजपा नेत्री श्रीमति प्रेमलता कौशिक,श्रीमति संगीता- सुरेश पाण्डेय बहनजी, संतोषी दुबे , श्रीमति मीनाक्षी-मोहन सोनी, श्रीमति जया गोपाल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल, पार्षद श्रीमति पुष्पा-अनिष सिंह, अन्नपूर्णा सोनी, कविता थवाईत, शशिप्रभा सोनी, डॉ शांति स्वर्णकार, अधिवक्ता गोपी बरेठ, गिरीश मोदी सहित अन्य लोगों ने मां के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की । इस अवसर पर अक्षर साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ रमाकांत सोनी ने श्रद्धांजलि काव्यांजलि का वाचन किया ।

*सलवा जुडूम परिवार की ओर से पुष्पांजलि*
सलवा जुडूम के संपादक भूपेंद्र देवांगन तथा लेखक शशिभूषण सोनी, जीत बहादुर साहू ने मातुश्री के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करे , साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । गौरतलब हैं कि तेरहवीं भोज एवं चंदन पान का कार्यक्रम दिनांक 17 मई 2026 रविवार को दोपहर 12 बजें से 5 बजें तक मेहर पैलेस , रामबांधा तालाब के पास, चांपा में सम्पन्न हुआ ।


*शोकाकुल परिवार*
शोकाकुल परिवार में डॉ एफ आर निराला ,फिरु निराला, मनसा राम ,किशोर निराला , जी आर जागृति चैतराम, नंदनी , नंदिता, आकांक्षा, जयेश, आद्रिक । डॉ जागृति दंपत्ति और श्रीमति गंगा मिलन पुत्री ने पहुंचने पर आभार व्यक्त की ।




