जांजगीर/सरकंडा (सलवा जुडूम मीडिया) देशभर में मनाए जा रहे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालवाटिका एजुकेशन हब के डीडी प्लाजा स्थित जांजगीर एवं वासुदेव कॉम्प्लेक्स स्थित सरकंडा केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों, सहयोगियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चे आकर्षक देशभक्ति परिधानों में नजर आए, जिससे पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और उमंग देखने को मिला।


समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके साथ देश के प्रति जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है।

समारोह को सफल बनाने में बालवाटिका की शिल्पा मैडम, पायल मैडम, रश्मि मैडम, आशिका मैडम एवं रचना मैडम सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। वहीं एजुकेशन हब की ओर से सेंटर हेड देवेंद्र धरकर सर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वासुदेव कॉम्प्लेक्स, सरकंडा केंद्र में संजना मैडम, सरोज मैडम, आंचल मैडम एवं अरोरा मैडम सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था प्रबंधन ने समारोह में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी स्टाफ सदस्यों, सहयोगियों, अभिभावकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने बच्चों के बीच देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।










