*न्यायपालिका के दरवाजे खटखटाने पर न्याय नहीं मिलने पर प्रेस क्लब चांपा के पत्रकारों के समक्ष जगदीश सराफ ने दुखड़ा सुनाया*
जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) जगदीश प्रसाद सराफ पिता स्वर्गीय लोचन प्रसाद सराफ निवासी ओम सिटी चांपा ने आरोप लगाया हैं कि अपने स्वयं के मकान वार्ड नंबर 06 में बिना अनुमति उनके पड़ोसी राकेश कुमार सोनी और राजेश कुमार सोनी ने सूने घर में दीवार को तोड़कर नया दीवार का निर्माण कर लिया हैं । उन्होंने पत्रकारों को सिलसिलेवार तरीके से बताया कि इस कार्य में संलग्न लेबर और मिस्त्री लगाकर उनके घर में ऊपर से घुसकर और दीवार तोड़कर अवैध निर्माण कार्य किया गया हैं। सराफ ने बताया कि उनके घर के निचले तल पर दरवाजे में ताला लगा हुआ था , लेकिन निर्माण कार्य करने वालों ने ऊपर से प्रवेश किए ।

उन्होंने बताया कि पूर्व में भूमि शीट नंबर 05 सी प्लाट नंबर 03 क्षेत्रफल 215 वर्गमीटर नजूल में उनके नाम जगदीश प्रसाद सराफ पिता स्वर्गीय लोचन प्रसाद सराफ वार्ड नंबर 06 सी सोनार पारा, चांपा का प्रापर्टी टैक्स नगर पालिका परिषद,चांपा में जमा किया गया हैं । सराफ ने मांग की हैं कि उनके मकान में बिना अनुमति घुसकर बैगर नगर पालिका परिषद चांपा के अनुमति के किये गए दीवार निर्माण को तोड़कर यथास्थिति बनाते हुए उचित कार्यवाही की जाए।

*सराफ ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाना और नपा चांपा में की और अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा से न्याय की अपील*
रेल्वे स्टेशन रोड स्थित रीत रेस्टोरेंट में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जगदीश सराफ ने आरोप लगाया कि उनके साथ लंबे तरीके से पारिवारिक विवाद चला रहा हैं, अपने पैतृक घर से निकाले जाने के बाद अब पड़ोसी उनके साथ ज्यादातयी कर रहे हैं । बिना अनुमति उनके सूने पैतृक घर में घुसकर और दीवार तोड़कर अवैध निर्माण कार्य करना न केवल न्याय के विरुद्ध हैं बल्कि स्वर्णकार समाज के लिए एक बड़ा संकल्प लेने और सही दिशा में आगे बढ़ने का मैंने आह्वान किया हैं । पत्रकार वार्ता में पिता के साथ इंजीनियर पुत्र विनय सराफ ने इस मामले की शिकायत चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। इसके पूर्व नगर पालिका परिषद चांपा में की और जब अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई तो पत्रकारों के साथ अपनी बातें साझा की ! अब तक दोनों स्थानों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई हैं । उन्होंने यह भी कहा कि यदि इन दोनों जगहों पर यदि कोई कार्यवाही नहीं होती हैं तब मजबूर होकर मैं प्रेस क्लब चांपा के पत्रकारों के साथ नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के पास जाकर न्याय की अपील करुंगा और आगे की कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज़ कराने पीछे नहीं हटूंगा ।






