जांजगीर चांपा)सलवा जुडूम मीडिया) जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। बंटी राठौर नामक युवक आज सुबह अपने गांव सरखों से निकले हैं और अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

बताया जा रहा है कि बंटी राठौर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे बोल भी नहीं सकते हैं। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों की अपील है कि जांजगीर या आसपास के किसी भी इलाके में यदि बंटी राठौर दिखाई दें, तो कृपया उन्हें अकेला न छोड़ें और तत्काल परिवार को सूचना दें।

ध्यान से देखिए—बंटी राठौर कहीं आपको सड़क किनारे, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या किसी सार्वजनिक स्थान पर नजर आएं, तो एक छोटी-सी सूचना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हो सकती है।
परिवार को पूरी उम्मीद है कि बंटी राठौर जल्द से जल्द सुरक्षित मिल जाएंगे और अपने घर वापस लौटेंगे।
📢 हर नागरिक से अपील—इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, अपने आसपास ध्यान रखें और बंटी राठौर को जल्द सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें। हम सबकी दुआ है—बंटी राठौर जल्द मिलें और सकुशल अपने घर लौटें।
किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें:📞 6266367805
एक शेयर, एक सूचना और आपकी थोड़ी-सी मदद—बंटी राठौर को उनके परिवार से जल्द मिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।







