Author: Bhupendra Dewangan CG CHIF REPORTER

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) आरोपी से नगदी रकम 6570 रू जप्त। आरोपी के विरूध्द धारा 6 छग जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही। नाम आरोपी किशोर धकाते पिता हीराराम धकाते उम्र 36 वर्ष निवासी बरछापारा चांपा। थाना चांपा पुलिस मुखबिर सूचना मिला कि शनि मंदिर रोड खुले स्थान में किशोर धकाते नाम का व्यक्ति कागज पेन से सट्टा पटटी लिखकर रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार-जीत का खेल खेला रहा है कि सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पुलिस को आते देखकर खेलने वाले भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे…

Read More

चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) सरकार दारू बेचकर मुनाफा चाहती है) *जांजगीर-चांपा* छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने होली के पावन पर्व पर शराब दुकानें खोलने का जो फैसला लिया है, वह न केवल सनातन धर्म की परंपराओं का अपमान है, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी घातक साबित होगा। भाजपा सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि उमंग हंसी खुशी और प्रेम भाईचारे के त्यौहार होली में छत्तीसगढ़ की सारी दुकानें बंद रहेंगी लेकिन सिर्फ शराब दुकान खुली रहेगी और भाजपा सरकार ने…

Read More

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) नवागढ़ थाना क्षेत्र में दबंगई और खुलेआम गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेमरा निवासी अधिवक्ता भूवनेश्वर चोबे ने थाना नवागढ़ में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के मनोरंजन और पंकज चौबे दोनों पिता रमाकांत चौबे ने मिलकर उनके परिवार के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि कुल्हाड़ी, टांगी और पत्थर लेकर जान से मारने की धमकी दी। पंकज चौबे जो कि अपने आप को कालेज में अतिथि प्राध्यापक बताते हैं और कालेज के इसी पद का धौंस दिखाते रहते हैं। शिकायत के अनुसार घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे…

Read More

जांजगीर (सलवा जुडूम मीडिया) ‘हौसलों के आगे कोई दीवार नहीं होती’—इस कहावत को चरितार्थ करते हुए जांजगीर के होटल ड्रीम प्वाइंट में 17 फरवरी को ईशिका लाइव फाउंडेशन और DSR के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक मेगा सेमिनार संपन्न हुआ। फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा शर्मा एवं गोपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने जांजगीर को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य मानचित्र पर स्थापित कर दिया है। समारोह में मिस यूनिवर्स 2025 यशु सोनी ने सेलिब्रिटी फिल्म मेकर अंशु सिंह का भावुक स्वागत किया। अंशु सिंह के गीत ‘नारी आज के युग की’ ने उपस्थित सैकड़ों ब्यूटीशियन्स में नया जोश भर दिया। पूजा…

Read More

जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) आरोपी के कब्जे से एक के्रटा कार, 12 अलग-अलग बैंको का चेकबुक एवं 09 डेबिट कार्ड व 08 क्रेडिट कार्ड , एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, 01 ड्रायवरी लायसेंस एवं 03 नग महंगे मोबाईल व 30000 रू नगद किया गया बरामद। आरोपी के विरूध्द धारा 420,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही। प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी अखराभांठा सक्ती जिला सक्ती दिनांक 30.01.2026 को थाना चांपा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एकाउंटेंट का काम करता है जिसका जान पहचान कलकत्ता निवासी विश्वजीत देबनाथ से सन 2021 मे चाम्पा मे मेदी…

Read More

जांजगीर चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) बिहार राज्य के कटिहार के आरोपी चढ़े जांजगीर पुलिस के हत्थे। छत्तीसगढ के विभिन्न जिला रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ, जांजगीर मे 7 प्रकरण में कुल 983000/₹ की किए थे लूट एवं उठाईगिरी। आरोपीगणों को पकडने में साइबर थाना जांजगीर को मिली बडी सफलता।थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में हुए 2.5 लाख रूपये की रकम की लूट के मामले में जांजगीर पुलिस को आरोपी पकडने में मिली सफलता। 150 से अधिक सीसीटीव्ही फूटेज चेक करने बाद मिला आरोपियों का सुराग। आरोपी बैंक के अंदर प्रवेश कर पैसा निकालने आये महिला एंव बुर्जुगों की रेकी कर उनका पीछा कर,…

Read More

जांजगीर मुनुन्द (सलवा जुडूम मीडिया) स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जांजगीर से संबद्ध मेन रोड मुनुन्द स्थित होली हंस सरोवर के विशाल शिव मणि हॉल में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर शिवध्वज फहराने के पश्चात् उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी चन्द्रिका ने कहा कि अपने अवगुणों को परमात्मा को देकर जीवन को पवित्र और शुद्धमय बनाना ही सच्ची शिव जयंती है l उन्होंने कहा कि रात्रि अंधकार का प्रतीक है और दिन प्रकाश का l यही बात अपने जीवन में लाकर देखें कि हमारे आंतरिक जीवन में अंधकार रूपी रात्रि है या ज्ञान प्रकाश…

Read More

महा शिवरात्रि पर्व पर पाण्डेय दंपत्ति की हिमाचल यात्रा ! जांजगीर-चांपा (सलवा जुडूम मीडिया) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंडी जिला अंतर्गत सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक उत्सव स्थल हैं । यहां महा शिवरात्रि सात दिनों तक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता हैं । इस उत्सव में शामिल होने के लिए देशी विदेशी पर्यटक ,श्रद्धालु भक्त विचरण करते देखे जा सकते हैं । जिला मंडी से जंजैहली बस स्टैंड की दूरी 85 किलोमीटर हैं। जंजैहली की पश्चिम दिशा की तरफ इसके दूसरे छोर पर सुंदरनगर हैं। इसी मार्ग से शिमला,काजा करसोग और किन्नौर…

Read More

रायपुर (सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ में इस साल होली के दिन शराब के शौकीनों को राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। यानी शराब दुकानें खुली रहेंगी, त्योहार के दिन भी आम उपभोक्ता सीधे शराब दुकान से खरीदारी कर सकेगा। नई आबकारी नीति में पहले से तय सात ड्राई डे में से 3 ड्राई डे समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल हैं। इन तीनों अवसरों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर कोई प्रतिबंध…

Read More

जांजगीर-चांपा(सलवा जुडूम मीडिया) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत ग्राम धरदेई में आज प्रातः एक अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक घटना सामने आई। ग्राम के निवासी श्री कृष्ण कुमार पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमाबाई पटेल ने अपने ही घर की बाड़ी में स्थित नीम वृक्ष की डाली से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपत्ति अपने इकलौते पुत्र आदित्य पटेल (21 वर्ष) की असामयिक मृत्यु के गहरे सदमे में थे। आदित्य की वर्ष 2024 में मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुत्र के वियोग का दुःख…

Read More